क्वीन को याद कर भावुक हुए किंग चार्ल्स

नई दिल्ली. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। अब उन्हें किंग चार्ल्स-III के नाम से जाना जाएगा। बतौर राजा वे 9 सितंबर को पहली बार बकिंघम पैलेस पहंचे। शुक्रवार शाम को देश के नाम अपने पहले संबोधन में कहा कि वे महारानी की तरह ही पूरी निष्ठा और प्रेम के साथ लोगों की सेवा करेंगे। अपनी मां के नाम एक आखिरी संदेश देते हुए किंग चार्ल्स III काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा- मेरी प्यारी मां मेरे और परिवार के लिए इंस्पिरेशन थीं। 1947 में मेरी मां ने अपने 21वें जन्मदिन पर एक प्रण लिया था। वे पूरी जिंदगी सिर्फ लोगों की सेवा करना चाहती थीं। ये एक वादे से ज्यादा लोगों के लिए किया गया कमिटमेंट था जिसे उन्होंने पूरी जिंदगी निभाया। किंग चार्ल्स ने कहा- अब मेरा बेटा विलियम मेरा उत्तराधिकारी होगा। विलियम और उनकी पत्नी केट प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स होंगे। अपने संबोधन में उन्होंने दूसरे बेटे हैरी और पत्नी मेगन को प्यार भेजा। वे शाही परिवार से दूर जरूर हैं, लेकिन जहां भी रहें खुश रहें। किंग चार्ल्स-III के बेटे प्रिंस विलियम अब प्रिंस ऑफ वेल्स कहलाएंगे। महारानी एलिजाबेथ II ने 1969 में अपने बेटे चार्ल्स को प्रिंस ऑफ वेल्स का ताज पहनाया था। उन्हें अपने पिता की ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल की उपाधि विरासत में मिली है। विलियम और केट को अब ड्यूक एंड डचेस (Duchess) ऑफ कॉर्नवाल एंड कैम्ब्रिज की उपाधि दी गई है। यही नहीं चार्ल्स की पत्नी कैमिला भी अब एक नई उपाधि से जानी जाएंगी। वह क्वीन कंसोर्ट कही जाएंगी।

 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |