ब्रह्मास्त्र को लेकर कंगना का करण पर तंज

मुंबई. रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स आया है। अब फिल्म को लेकर कंगना रनोट का रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने ब्रह्मास्त्र को दिए गए निगेटिव रिव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, जब आप झूठ बेचने की कोशिश करते हैं। कंगना ने कहा- करण जौहर हर शो में लोगों को रणबीर-आलिया को बेस्ट एक्टर्स और अयान मुखर्जी को जीनियस कहने को मजबूर करते हैं। लोग धीरे-धीरे इस झूठ पर विश्वास करने लगे। करण ने 600 करोड़ रुपए एक ऐसे डायरेक्टर को दिए, जिसने अपने करियर में एक भी अच्छी फिल्म नहीं बनाई। कंगना ने आगे लिखा, अब उनकी गुटबाजी उन्हीं को ही काट रही है। शादी से लेकर होने वाले बेबी का PR किया, मीडिया को कंट्रोल किया, KRK को जेल में डाला, रिव्यू खरीदे और टिकट भी खरीदे। यह लोग सब कुछ बेईमानी से कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी ईमानदार फिल्म नहीं बना सकते हैं। कंगना ने करण जौहर से लेकर अयान मुखर्जी तक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी को जीनियस बताने वालों को जेल में बंद कर देना चाहिए। इस फिल्म को बनाने में 12 साल लगे। उन्होंने फिल्म के लिए करीब 400 से ज्यादा दिन तक शूट किया। 600 करोड़ रुपए राख हो गए। वहीं कंगना ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि ब्रह्मास्त्र की वजह से PVR और आइनॉक्स के इनवेस्टर्स को 800 करोड़ रुपए नुकसान हो गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |