पत्नी से कहासुनी हुई तो ओढ़नी से लगाई फांसी

अजमेर. अजमेर के नारेली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अलवर गेट थाना पुलिस ने देर रात शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार म्रतक नारेली निवासी महादेव नाथ ( 35 ) पुत्र प्रेमनाथ है। उसके परिवार वालों ने बताया कि महादेव ने शराब का सेवन किया था। उसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हुई थी। बाद में वह कमरे में चला गया और नशे की धुन में उसने फंदा लगाया और झूल गया। उसकी पत्नी व बेटे ने देखते ही शोर मचा दिया। साथ ही फंदे को काटकर उसे नीचे भी उतार लिया। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन एकत्रित हो गए। जिसे जेएलएन हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शुक्रवार रात बॉडी को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, वही मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |