जयपुर में परिचित ने महिला से किया रेप

जयपुर.  जयपुर में घर में घुसकर महिला से रेप के मामले में परिचित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने रविवार रात बस्सी इलाके में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। परिचित होने के कारण वह महिला के घर मिलने आया था। घर में अकेला पाकर महिला से मारपीट कर रेप किया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। SHO राधारमन गुप्ता ने बताया कि रेप के मामले में आरोपी अश्वनी कुमार मीणा उर्फ हनुमान सहाय मीणा (45) निवासी टोडाभाटा बस्सी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने रविवार रात उसके घर पर दबिश देकर उसको पकड़ा है। जवाहर सर्किल निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी अश्वनी कुमार मीणा उर्फ हनुमान सहाय मीणा RD अकाउंट खोलने का काम करता है। साल 2016 से वह परिवार के सदस्यों के RD अकाउंट खोल रहा है। जिसके कारण आरोपी का घर पर आना-जाना है। आरोप है कि 22 अगस्त को आरोपी अश्वनी कुमार उसके घर आया। घर में अकेला पाकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप कर आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आरोपी परिचित अश्वनी कुमार की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने जाकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद रविवार रात आरोपी अश्वनी उर्फ हनुमान सहाय को गिरफ्तार किया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |