ग्रामीण ओलंपिक के खिलाड़ी के साथ मारपीट

उदयपुर. उदयपुर जिले के कुराबड़ में ग्रामीण ओलंपिक के दौरान कबड्डी का मैच देख रहे वॉलीबॉल खिलाड़ी को पुलिस थाने ले गई और पिटाई कर दी। मारपीट में खिलाड़ी गुणवंत सिंह बंबोरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि कुराबड़ में दोस्तों के साथ कबड्डी का मैच देख रहे थे तभी कुराबड़ थाने के कांस्टेबल दिनेश विश्नोई ने बदसलूकी की और थाने में ले जाकर मारपीट की। क्षत्रिय समाज एवं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस जवानों को निलंबित करने की मांग की है। इसके बाद दिनेश ने गुणवंत सिंह और रतन सिंह सहित अन्य दोस्तों थाने बुलाया। पुलिस ने पर्स और मोबाइल छिन लिया और पिटाई करने लगे। इसी घटना के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय समाज के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस जवानों को निलंबित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि दिनेश विश्नोई का बर्ताव जनता के प्रति सही नहीं है। आए दिन ग्रामीणों को धमकाकर मारपीट करता है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने दिनेश विश्नोई को बर्खास्त नहीं करने पर बंबोरा बंद की चेतावनी दी। इस मामले में कुराबड़ थानाधिकारी अमित कुमार का कहना है कि मैं बाहर गया था। गुणवंत सिंह को शांतिभंग में पाबंद कर थाने ले गए थे। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |