रेलवे अंडर ब्रिज खोलने को लेकर बवाल

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर नाका पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो लाठीचार्ज कर दिया। झड़प में दुर्ग CSP अभिषेक झा सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पार्षद अरुण सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दुर्ग नगर निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अंडर ब्रिज को जल्द खोलने की मांग की थी। उन्होंने यह भी चेतावनी थी यदि जल्द उद्घाटन नहीं हुआ तो वह लोग 15 सितंबर को खुद ही आम जनता को समर्पित कर देंगे। पार्षद अरुण सिंह का कहना है कि दुर्ग विधायक अरुण वोरा के कहने पर अंडर ब्रिज का उद्घाटन नहीं किया जा रहा है। वह अंडर ब्रिज का उद्घाटन सीएम से कराना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बात को लेकर गुरुवार को हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता अंडर ब्रिज खोलने के लिए पहुंचे थे। अंडर ब्रिज को जबरदस्ती खोलने को लेकर पुलिस बल और हिंदू युवा मंच के लोगों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। पुलिस के लाठी भांजने से मामला इतना बिगड़ गया कि युवाओं ने आक्रोश में आकर वहां रखी गईं कुर्सियों को तोड़ दिया। लोगों ने अंडर ब्रिज के सामने का बैरिकेड्स तो तोड़ दिया, लेकिन उसके बाद लोहे से वेल्डिंग करके बनाए गए अवरोध को नहीं तोड़ सके। पार्षद अरुण सिंह का कहना है कि वह अंडर ब्रिज को खोलने के अपने वादे पर अडिग है। आज पुलिस ने उन्हें रोक लिया है, लेकिन वह आगे चुप नहीं बैठेंगे। अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द खोला जाएगा। या जिला प्रशासन खुद इसका उद्घाटन करके जनता को समर्पित कर दे। उन्होंने अंडर ब्रिज को तोड़ने की भी धमकी दी है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |