ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ क्लब में शामिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। इस फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में 300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इसने इंडिया में 169 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ये फिल्म आलिया की पहली और रणबीर की तीसरी फिल्म है, जो 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज के सातवें दिन इंडिया में सभी भाषाओं में 10 करोड़ की कमाई की, जिसमें हिंदी वर्जन की कुल कमाई 9 करोड़ है। वहीं इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में फिल्म के कलेक्शन में 15-20% की गिरावट देखी जा रही है। 'ब्रह्मास्त्र' ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। ये 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 100वीं हिंदी फिल्म बन गई है। अब से करीब 15 साल पहले आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ने इस क्लब में पहली बार एंट्री की थी। इसके बाद साल 2010 में सलमान खान की 'दबंग' और अजय देवगन की 'गोलमाल 3' भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 11 करोड़ की कमाई कर ली थी। जिसमें से अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस कमाई की थी। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने RRR और 'केजीएफ 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |