नगर निगम की मनमानी के खिलाफ मैदान संभालेगी कांग्रेस

इंदौर. नगर निगम की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस मैदान संभालने वाली है। 19 सितम्बर को कांग्रेसी नगर निगम पर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर शनिवार को आंदोलन का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। घेराव किस प्रकार करना है, उसकी क्या रुपरेखा रहेगी। इसे लेकर गांधी भवन में बैठक की जाएगी। नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार - कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव करना - भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों को भी बैठक में आमंत्रित करना - एलईडी लाइट का बंटवारा सिर्फ भाजपा के वार्डों में - अवैध निर्माण - पानी के टैंकर पर फिजूलखर्ची - वार्ड की समस्याओं का निराकरण ना करना - स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु - पानी के बेतहाशा बिल देना शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में नगर निगम के घेराव के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, गांधी भवन पर शाम 4 बजे किया गया है। इस बैठक में कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस कार्यालय पर होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के तमाम नेताओं से सलाह मशवरा किया जाएगा कि किस प्रकार कांग्रेस के इस घेराव को किया जाए। घेराव की पूरी रणनीति इस बैठक में तय होगी। बैठक में सभी के सुझाव और नेताओं द्वारा तैयार किए गए मुद्दों को भी कांग्रेसियों के सामने रखा जाएगा। घेराव की पूरी रणनीति इस बैठक में तय की जाएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक 19 सितम्बर को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। नगर निगम के गेट के सामने कांग्रेसी घेराव करेंगे। सात से ज्यादा मुद्दों पर नगर निगम को घेरा जाएगा। सुबह 11 बजे घेराव का समय रखा गया है। इसके पहले यहां कांग्रेसजन एकत्रित होना शुरु होंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची |