रूस ने अमेरिका को दी धमकी

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने न्यूक्लियर हमले की धमकी दे दी है। देश के नाम संबोधन के दौरान पुतिन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए ऐलान किया कि कोई भी न्यूक्लियर अटैक की चेतावनी को हल्के में ना ले। उन्होंने कहा- पश्चिमी देश रूस को तबाह और कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। इन देशों ने हद पार कर दी है। अब अगर रूस पर खतरा मंडराया तो परमाणु हमला भी कर देंगे। एटमी चेतावनी कोई ड्रामा नहीं है। पुतिन ने अपने संबोधन के दौरान यूक्रेन में सैनिक बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने सेना के मोबिलाइजेशन को लेकर एक डिक्री पर साइन किया है। इसके तहत रूस 3 लाख रिजर्व सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। दरअसल, पुतिन ने रूस की मिलिट्री पावर को बढ़ाने के साथ यूक्रेन के डोनबास पर अपना कब्जा जमाने की तैयारी तेज कर दी है। डोनबास के अलावा रूस यूक्रेन के खेरसॉन और जपोरिजिया को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने इन इलाकों में जनमत संग्रह कराने का आदेश दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जपोरिजिया में रहने वाले लोग रूस में शामिल होने पर वोट करेंगे। इस इलाके में रूसी भाषी लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां रूस के कब्जे का मतलब यूक्रेन का आर्थिक रूप से तबाह होना है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |