जोधपुर: चामू थाना क्षेत्र के लोड़ता अचलावता निवासी एक महिला व उसके दो देवर की नहर में डूबने से हुई मौत

जोधपुर.  जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र के लोड़ता अचलावता निवासी एक महिला व उसके दो देवर की नहर में डूबने से मौत हो गई। भाभी के घर से निकलने के बाद दो देवर उसके पीछे-पीछे आए। वे भाभी तक पहुंच पाते तब तक उसने नहर में छलांग लगा दी। 15 व 18 वर्षीय देवर ने भी भाभी को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लिफ्ट नहर के तेज बहाव में तीनों बह गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तीनों को खोजने का अभियान चलाया। करीब बारह किलोमीटर की दूरी पर देवानिया गांव की सरहद में तीनों के शव मिले। लोड़ता अचलावता निवासी 26 वर्षीय भंवरी देवी देवी आज अपने घर से निकल गई। घर से निकलने पर दो देवर 18 वर्षीय संतोष व 15 वर्षीय उदाराम भी उसके पीछे भागे। बताया जा रहा है कि भंवरी देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। करीब एक साल से उसका इलाज चल रहा था। इस कारण दोनों देवर भाभी को वापस लाने के लिए पीछे गए। वे दोनों भाभी भंवरी तक पहुंच पाते तब तक उसने नहर में छलांग लगा दी। भाग कर दोनों उसके पीछे पानी में कूद गए। दोनों को तैरना नहीं आता था। तेज बहाव में तीनों बह गए। निकट के खेतों में काम कर रहे लोगों ने नजारा देखा तो वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने अन्य लोगों को एकत्र किया। इसके साथ ही लिफ्ट नहर में गिरने वाली गायों को बचाने के लिए क्षेत्र के युवाओं की ओर से बनाई गई कामधेनु सेना के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नहर में खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने देवानिया गांव के कार्यकर्ताओं को भी सूचना भेज दी। इसके बाद देवानिया गांव के युवा भी नहर में कूद तीनों की तलाश में जुट गए। देवानिया गांव की सरहद के समीप एक पुल के नीचे लोगों ने बैरिकेड्स लगा दिए। दो घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार तीनों के शव मिल गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी देवी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शव अस्पताल में रखवाए गए है। संतोष गत वर्ष बारहवीं तक पढ़ाई पूरी कर चुका था। जबकि उदाराम नवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला |