जैसलमेर: रोडवेज डिपो मैनेजर से 77 लाख रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर रोडवेज डिपो के मैनेजर और अलवर शहर के दुर्गा कॉलोनी निवासी रामावतार बुनकर से यूपी रोडवेज बस के ड्राइवर ने 77 लाख रुपए की ठगी की। डिपो मैनेजर ने ड्राइवर सुशीन शर्मा के खिलाफ अलवर के NEB थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने यूपी के आगरा से आरोपी को गिरफ्त में लिया है। जल्दी पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। NEB थाने के SI धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा ईदगाह डिपो के ड्राइवर यूपी के सौहार्द नगर फिरोजाबाद के सुशील शर्मा के खिलाफ अलवर के दुर्गा कॉलोनी निवासी और जैसलमेर रोडवेज डिपो मैनेजर ने 77 लाख रुपए ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह राशि पिछले करीब 11 महीने में फोन पे से ली है। जिसका रिकॉर्ड भी पुलिस को दिया है। पुलिस ने आगरा से आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। लेकिन अभी तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के उच्च अधिकारी पूछताछ में लगे हैं। डिपो मैनेजर रामावतार बुनकर ने बताया कि वह सुशील शर्मा को बहुत अधिक जानता भी नहीं है। पहले उसने जैसलमेर से ट्रांसफर कराने के 65 हजार रुपए लिए। ट्रांसफर तो नहीं कराया लेकिन कहा कि आपके बेटों को नौकरी लग देता हूं। जिसके एवज में पहले 5 लाख रुपए लिए। फिर धीरे-धीरे कर करीब 11 महीने में 77 लाख रुपए ले लिए। लेकिन नौकरी जैसी कोई बात आगे नहीं दिखीं। तब जाकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। डिपो मैनेजर का कहना है कि वह ड्राइवर सुशील शर्मा को व्यक्तिगत रूप से जानता भी नहीं हूं। केवल मोबाइल पर ही बातचीत हुई थी । जब वह जनवरी 2022 में जोधपुर से जैसलमेर आया था। उस समय रोडवेज बस में खुद को स्टाफ होना बताया। तब ड्राइवर ने उसे फोन कर लिया था। बस यही बातचीत हुई। बाद में उसका फोन आने लग गया। पहले नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए। फिर कहा कि बच्चों को नौकरी लगवा दूंगा। परिवादी डिपो मैनेजर रामावतार ने बताया कि जनवरी 2022 से 11 नवंबर तक 77 लाख रुपए लिए हैं। पूरी रकम फोन-पे के जरिए दी गई। 10 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन हैं। करीब 65 बार में कुल 77 लाख रुपया दिया गया। परिवादी ने बताया कि कुछ समझ नहीं आया कैसे इतनी रकम दे दी। शुरुआत में ट्रांसफर का पैसा दिया। लेकिन बाद में धीरे-धीरे बच्चों की नौकरी लगाने के पैसे मांगने लगा। वो भी देते गए। जबकि मैं आरोपी से कभी मिला भी नहीं। केवल वॉट्सऐप कॉलिंग से ही बातें होती रही हैं। पहली बार फोन पर बात तब हुई जब आरोपी जैसलमेर घूमने आया था। उस दौरान खुद को स्टाफ बताकर किराए नहीं देने की बात पर बात की थी। उसके बाद बातचीत आगे बढ़ती गई और इतनी बड़ी ठगी कर ली। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |