महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर प्रदर्शन उग्र, बस पर बरसाए पत्थर; हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

मुंबई. कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद मंगलवार को हिंसक हो गया। कर्नाटक के बेलगाम में कन्नड़ समूह के ‘कर्नाटक रक्षणा वेदिक’ के मेंबर्स ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव कर दिया। घटना हिरबागडेवाडी टोल नाके के पास हुई। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। उधर, घटना के विरोध में पूर्व CM उद्धव ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने पुणे में कर्नाटक की बसों पर लिख दिया ‘जय महाराष्ट्र’। साथ ही कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा से लगे चिक्कोडी से कर्नाटक में प्रवेश कर विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। कोल्हापुर के शिवसेना प्रमुख विजय देवाने को हिरासत में लिया गया है। ये लोग कर्नाटक के CM और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे का विरोध कर रहे थे। ट्रकों पर पथराव की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई से बात कर नाराजगी जताई है। बोम्मई ने कहा कि घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी। पुणे में शिवसेना ठाकरे गुट के सदस्यों ने कर्नाटक की बसों पर स्याही लगाई और कुछ बसों पर जय महाराष्ट्र लिख दिया। पुलिस ने नाराज शिवसैनिकों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने कहा कि हम संस्कारी हैं इसलिए बसों को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं।  महाराष्ट्र के दो मंत्रियों चंद्रकांत पाटिल और शंभूराज देसाई मंगलवार को कर्नाटक के बेलगाम दौरा करने का ऐलान किया था। इस पर कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से कहा कि इससे कानून-व्यवस्था को खतरा है। मंत्रियों को यहां आने से रोकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर महाराष्ट्र के मंत्री बेलगाम आते हैं, तो कार्रवाई करेंगे। इस चेतावनी के बाद मंत्रियों का प्रस्तावित दौरा टल गया। उधर, बोम्मई की भूमिका को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के उद्धव गुट के मंत्रियों का रुख बंटा नजर आ रहा है। इसके चलते विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘उक्त दोनों मंत्री बेलगाम जाने वाले थे। दौरे से विवाद पैदा हो सकता है। क्योंकि सीमा विवाद का केस सुप्रीम कोर्ट में है। ऐसे में दोनों राज्यों को आपसी लड़ाई का मतलब नहीं है।’ 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |