दक्षिण के 3 राज्यों में चक्रवात मंडौस की चेतावनी

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। एक तरफ उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है तो वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग में दक्षिण के तीन राज्यों में चक्रवाती तूफान मंडौस को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस तूफान से तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। वहीं, दक्षिण में बारिश की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है। इससे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजस्थान, पजांब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में बुधवार से अगले तीन दिन तक बादल छाने और बारिश के आसार हैं। इससे उत्तर भारत में सर्दी का नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिन बाद यानी गुरुवार को उत्तर तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तेज तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साउथ के 13 जिलों में रेड अलर्ट है। NDRF की 6 टीमों को लगाया गया है। चक्रवाती तूफान मंडौस का नाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दिया है। अरबी भाषा में इसका अर्थ- खजाना है। इस साल मानसून के बाद बंगाल की खाड़ी में यह दूसरा तूफान है। इससे पहले अक्टूबर में बांग्लादेश के तट पर सितरांग तूफान आया था। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |