राहुल की यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी, रणथंभौर में मनाएंगी अपना 76वां जन्मदिन

जयपुर. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज 4 दिन के राजस्थान दौरे के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा रणथण्भौर पहुंची हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोनिया गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन राहुल गांधी के साथ रणथम्भौर में ही मनाएंगी। माना जा रहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान रणथम्भौर पहुंच सकती हैं। तय प्रोग्राम के मुताबिक सोनिया गांधी 11 दिसंबर तक राजस्थान में रहेंगी। सोनिया गांधी का जन्मदिन कल 9 दिसंबर को रणथंभौर में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद सोनिया गांधी का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलने का भी कार्यक्रम है। 11 दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे इंडिगो फ्लाइट से सोनिया गांधी वापस दिल्ली रवाना होंगी। राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूरा गांधी परिवार (सोनिया-राहुल-प्रियंका) एक साथ, एक दिन, एक ही जगह पर होंगे, इसकी पूरी सम्भावना है। चुनावी रिजल्ट के बाद कांग्रेस के अगले राजनीतिक कदम पर भी इस दौरान चर्चा होगी। माना जा रहा है हिमाचल-गुजरात रिजल्ट के बाद प्रियंका गांधी भी रणथम्भौर पहुंचेंगी 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |