मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकॉर्ड जीत, 2.88 लाख वोटों से भाजपा के रघुराज को हराया

मैनपुरी. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर उनकी बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से भाजपा के रघुराज शाक्य को हरा दिया है। डिंपल यादव को यहां 618120 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को मिले 94 हजार वोट के अंतर से जीत के तिगुना मार्जिन से विजय हासिल हुई है। डिंपल यादव सुबह से ही मैनपुरी की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही थीं। डिंपल यादव की जीत के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सपा का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने प्रसपा का सपा में विलय कराया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी पर परिवार की बहू डिंपल यादव ने विरासत का विजय पताका लहरा दिया है। उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल ने बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य को 2.88 लाख के बड़े अंतर से हरा दिया। डिंपल को 618120 जबकि रघुराज शाक्य को 329659 वोट मिले। 64 परसेंट वोट के साथ डिंपल ने अपने ससुर मुलायम सिंह की 2019 की चुनावी जीत के अंतर से तिगुनी बड़ी जीत हासिल की है। वैसे इसी सीट पर 2014 में मुलामय 3.66 लाख वोट के अंतर से जीते थे। इसी सीट पर उनके पोते और लालू यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव भी 3 लाख से ज्यादा के मार्जिन से उप-चुनाव जीत चुके हैं। मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी की कैंडिडेट और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 2.88 लाख के मार्जिन से बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल की इस लीड में शिवपाल सिंह यादव की जसवंतनगर सीट का बड़ा हाथ है जहां से डिंपल को एक लाख से ज्यादा की बढ़त मिली है। डिंपल मैनपुरी लोकसभा के तहत आने वाली पांचों विधानसभा सीट से लीड कर रही हैं। बीजेपी कैंडिडेट रघुराज शाक्य अपने गांव के बूथ पर भी डिंपल से पीछ रह गए।  

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल |