हरियाणा में बिजली मंत्री समर्थक और BJP नेता भिड़े

हिसार. हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां खंड में एक जमीनी विवाद में बिजली मंत्री के समर्थक नेता और भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष के परिवार के बीच झगड़ा हो गया है। झगड़ा जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को पीट रहे हैं और मौके पर पुलिस उन्हें छुड़वाने का प्रयास कर रही है। घटना में दोनों पक्षों के करीब 3 लोग घायल है। जिसमें भाजपा नेता का भाई भी शामिल है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में लखबीर सिंह की शिकायत पर श्वेता चुघ, भाजपा नेता निर्मल सिंह बसरा, गुरतेज सिंह, लखविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह, अवतार सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना 7 दिसंबर की है। सिरसा जिले के रानियां खंड में रणजीत सिंह समर्थक बूटा सिंह व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग उस जमीन पर अपना अपना मालिकाना दावा जता रहे थे। 7 दिसंबर को जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए भाजपा नेता निर्मल सिंह बसरा के लोग खेत की जुताई करने लग गए, जबकि बिजली मंत्री के समथर्क नेताओं ने उस पर अपना हक जताया। पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक बढ़ गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अलग करने में लगी रही। परंतु जब तक मामला खत्म होता, तब तक दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लग गई। घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |