तेज रफ्तार एक बोलरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्थित एक पेड़ से टकराई

सीवान. सीवान में तेज रफ्तार एक बोलरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्थित एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना में गाड़ी में सवार करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। घटना जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव के पास की है। सभी घायलों के उपचार के लिए उन्हें आनन-फानन में लेकर सीवान सदर अस्पताल इलाज कराने के लिए भेजा गया है। जिसमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय गायत्री देवी के रूप में हुई। वहीं हादसे में घायलों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय विजय सिंह कुशवाहा, 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, समेत उनके तीन पड़ोसी भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह सभी लोग सीवान से अपने घर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और एमएस नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के फलदूधिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे करीब 5 फीट गड्ढे में पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर एक-एक कर सभी को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। बताया जाता है कि हादसे में विजय कुशवाहा की पत्नी समेत एक अन्य की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद के बाद सभी को एक निजी वाहन में भरकर आनन-फानन में हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |