मंगलुरु के कॉलेज में लड़कों ने बुर्का पहनकर किया डांस, 4 छात्र सस्पेंड

कर्नाटक. मंगलुरु के वामनजूर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के इवेंट में 4 स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज ने एक्शन लेते हुए चारों स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है। कॉलेज मैनेजमेंट का दावा है कि मंच पर चढ़कर डांस करने वाले स्टूडेंट्स मुस्लिम समुदाय के ही हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच कराई जा रही है। मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टूडेंट एसोसिएशन का एक इवेंट चल रहा था। इसमें बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस चल रहे थे। अचानक 4 लड़कों का ग्रुप स्टेज पर बुर्का पहनकर आता है। वे दबंग 2 के फेविकॉल सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। इसी डांस की क्लिप वायरल हो गई है।सेंट जोसफ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है- स्टूडेंट एसोसिएशन के अनौपचारिक इवेंट के दौरान किए गए डांस की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये डांस मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने ही किया था। यह तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। इसलिए डांस करने वाले छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। कॉलेज ऐसे किसी भी काम को सपोर्ट नहीं करता है, जो समुदायों के बीच सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाए। और ये बात कैम्पस का हर शख्स अच्छे से जानता है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |