CM की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में शुरू हुआ घमासान

हिमाचल में CM की कुर्सी को लेकर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश के 6 नेता दावा कर रहे हैं। इस बीच, नाटकीय मोड़ तब आया जब हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंही हुड्‌डा सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश का एक भी नेता मौजूद नहीं था। CM पद के दूसरे सबसे तगड़े दावेदार पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शाम साढ़े 4 बजे तक शिमला नहीं पहुंचे। 18 विधायक भी उनके साथ हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 3 बजे विधायकों की बैठक बुलाई गई थी, जो अब 6 बजे होगी। बीते कल कांग्रेस ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई थी। इसके बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक ज्यादातर विधायक चंडीगढ़ रवाना हो गए थे। मगर, देर शाम तक बैठक की जगह शिमला कर दी गई। इससे पहले तीनों नेताओं ने दोपहर लगभग 1 बजे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से होटल में ही बैठक की। होटल में तीनों से मिलने के बाद प्रतिभा सिंह सीधे अपने निजी आवास हॉली-लॉज चली गईं। दूसरी ओर कांग्रेस के सभी विधायक शिमला के अलग-अलग होटलों में जुटे हैं। वे अलग-अलग गुटों में मीटिंग कर रहे हैं। CM पद के दावेदार नेता बीती रात बैठकें करते रहे। प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह अपने-अपने लिए लॉबिंग करने में जुटे हैं, मगर इन पर सहमति नहीं बनने की सूरत में हाईकमान किसी विवाद से बचने के लिए राजेंद्र राणा ठाकुर, ज्वाली से चंद्र कुमार, सोलन से धनीराम शांडिल के नाम पर भी चर्चा कर सकती है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |