छापा मारने गई ACB टीम पर हमला

भरतपुर. भरतपुर में छापा मारने गई एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया। टीम शुक्रवार को एक घूसखोर डॉक्टर को पकड़ने के लिए गई थी। मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके का है। हमले के बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पहाड़ी हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर मोहन सिंह चौधरी फर्जी मेडिकल बनाने की एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुआ। डॉक्टर ने रिश्वत अपने दलाल के जरिए ली थी। डॉक्टर और दलाल को दबोचने एसीबी की टीम जैसे ही पहुंची तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। ये लोग दलाल और डॉक्टर के समर्थक थे। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भरतपुर के पहाड़ी हॉस्पिटल के गेट पर एसीबी के 3 कर्मचारी खड़े थे। एडिशनल एसपी डॉक्टर के पास बैठे थे। डॉक्टर के केबिन में दलाल कुलदीप और शिकायतकर्मा राजेश था। ACB के बाकी अधिकारी-कर्मचारी गैलरी में थे। इस दौरान स्थानीय लोग अचानक गैलरी में घुस आए और कार्रवाई में रोकने की कोशिश की। उनके इरादे भांपकर एसीबी अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने भीड़ को रोके रखा और धक्का-मुक्की करते रहे। जानकारी के मुताबिक दलाल कुलदीप के कुछ साथी ट्रैप की जानकारी मिलने पर दौड़ते हुए हॉस्पिटल आए और एसीबी टीम की गिरफ्त से डॉक्टर मोहन सिंह और कुलदीप को छुड़ाने की कोशिश की। कुलदीप का एक साथी केबिन के अंदर तक घुस गया। बाकी लोगों को ACB कर्मचारियों ने गेट पर ही रोक लिया। अंदर गया व्यक्ति एसीबी से उलझा तो एसीबी अधिकारियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे माहौल गरमा गया। इस दौरान अस्पताल में मेडिकल बनवाने आए एक कॉन्स्टेबल को ACB के कर्मचारियों ने बुलाया और पहाड़ी थाने के SHO तक ट्रैप की कार्रवाई की जानकारी पहुंचाने की बात कही। कॉन्स्टेबल से SHO को जाप्ते के साथ हॉस्पिटल में आने को कहा। कॉन्स्टेबल ने थाने पर फोन किया, तो थाने से SHO पुलिस के अमले के साथ मौके पर पहुंचे। दस मिनट तक एसीबी टीम ने लोगों को रोके रखा।मामला और उग्र होता, इससे पहले ही पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाल लिए। पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर वहां जुटे लोगों को खदेड़ा। पुलिस घूसखोर डॉक्टर मोहन सिंह चौधरी (40), दलाल कुलदीप (35) और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर लेकर गई। जहां ACB की टीम ने आगे की कार्रवाई की।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |