मुंबई: महिला से छेड़छाड़, चलती कैब से 10 महीने की मासूम को फेंका, मौत

आपको बता दे की मुंबई से सटे पालघर में कुछ लोगों ने चलती कार में महिला से छेड़छाड़ की। खुद को बचाने महिला ने कार से छलांग लगा दी। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में उसकी 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बच्ची को चलती कार से बाहर फेंका था, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला खुद बुरी तरह घायल है। पालघर में मांडवी पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने कार ड्राइवर विजय कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है पीड़ित महिला अपना बयान बार-बार बदल रही है। उसने 3 बार बयान बदला है, ऐसे में मामले की गहन जांच करने की आवश्यकता है। वह घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा- "मेरे पीछे बैठा आदमी बार-बार हाथ लगा रहा था। यहां-वहां छू रहा था। मैंने विरोध किया तो उसने मेरे हाथ से बच्ची को छीनकर बाहर फेंक दिया। उसे बचाने के लिए मैं कूद गई। मुझे पता नहीं किसने उसे बाहर फेंका, कार में पीछे 3 लोग बैठे थे। मुझे पता नहीं वो कौन थे।" 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |