भारत जोड़ों यात्रा में पायलट के समर्थन में लगे नारे

बूंदी. राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सवाई माधोपुर जिले में पहुंच गई है। बूंदी जिले से सवाई माधोपुर पहुंची यात्रा का फिलहाल लंच ब्रेक हुआ है। खंडार क्षेत्र के पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद भारी भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं। प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में राहुल के साथ हैं। वहीं यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने पायलट के समर्थन में जमकर नारे लगाए। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |