मध्य प्रदेश: पुलिस की बड़ी कार्यवाही; 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 KG गोल्ड भी बरामद

मध्य प्रदेश के कटनी में हुए लूटकांड में पटना पुलिस की विशेष टीम की मदद से कटनी पुलिस ने एक और आरोपित को बक्सर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए मिथिलेश सिंह बक्सर का रहने वाला है। एमपी पुलिस पूछताछ के लिए मिथिलेश को लेकर कटनी ले गई है। बिहार के बक्सर से यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले शहबाज खान को बक्सर से ही 29 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। बक्सर से गिरफ्तार शहबाज के इनपुट पर ही यह गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने मिथिलेश के पास से करीब 2 किलो सोना भी बरामद किया है। मध्यप्रदेश पुलिस की टीम बिहार के अलग अलग अलग जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को इस ड्राइवर की तलाश थी जो गाड़ी चला कर कटनी से सोना लेकर पटना आया था। पुलिस ने खुलासा किया है कि मण्णपुरम गोल्ड के दफ्तर में लूट के बाद मिथिलेश कार से सोना लेकर आया था दानापुर आया था। देश के 5 राज्यों में सोना लूट को अंजाम देने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह 5 साल से पटना की बेउर जेल में बंद है। वो यहीं से अपनी पूरी गैंग को ऑपरेट करता है। सुबोध सिंह के लिए जेल, जेल नहीं एक आरामगाह है। सुबोध सिंह जेल में रहकर उन सारी सुविधाओं का मजा लेता है जिन सुविधाओं के लिए जेल के बाहर भी लोग तरसते हैं। जेल के अंदर बैठे-बैठे ही देशभर में सोना लूट का साम्राज्य चलाता है। ऐसे तो जेल को सुधार गृह कहते हैं, लेकिन सुबोध के लिए जेल...जेल नहीं एक सुरक्षित जगह है। बेउर जेल में सुबोध सिंह अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |