भाजपा की यात्रा में पब्लिक का फूटा गुस्सा

अजमेर. भाजपा की ओर से जन आक्रोष रथ यात्रा निकाली जा रही है। अजमेर शहर में भी यह रथयात्रा हर वार्ड में निकल रही है। इस बीच भाजपा की इस यात्रा का वीडियो सामने आया है। वीडियो दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 51 का है। जहां, रविवार को यात्रा में पब्लिक सफाई व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हो गई। इस बीच भाजपा शहर अध्यक्ष व क्षेत्रवासी आमने सामने भी हुए। पब्लिक को आक्रोशित होता देख विधायक व पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने मोर्चा संभाला और पब्लिक से समझाइश की गई। भदेल ने पब्लिक से कहा कि निगम में भाजपा का बोर्ड है, लेकिन सरकार ने भाजपाइयों की नहीं सुनने के लिए अधिकारियों को बोल रखा है। ऐसे में यहां काम नहीं हो रहा है, लेकिन उन्होंने पब्लिक को यह भी आश्वस्त किया कि अगले साल भाजपा का राज होगा और अगर भाजपा के राज में काम नहीं होता है, तो आपका जूता और मेरा सिर होगा। खास बात यह है कि इस पूरे हंगामे में नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा मूकदर्शक होकर हंगामे को देखते रही। वीडियो में दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने जन आक्रोश रथ रैली में जनता के आक्रोश को बढ़ता देख मोर्चा संभाला। भदेल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कोई चुनाव नहीं है, बिना चुनाव के हैं वह आमजन की समस्या को सुनने के लिए आए हैं। अजमेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड है, लेकिन अधिकारी डीठ और निकम्मे हैं कि उन्हें सरकार ने कह रखा है कि भाजपा के लोगों की सुनने नहीं है। चुनाव में 6 से 8 महीने का समय बचा है। चुनाव बाद बीजेपी का शासन होगा और अगर उसके बाद कोई काम हाथो-हाथ नहीं होता है तो वह सबको गारंटी देती है कि आपका जूता और मेरा सर होगा।भदेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों का भी यूनियन है, अगर उन्हें कुछ कह दे तो वह लड़ने को तैयार हो जाते हैं और SCST का मुकदमा दर्ज कराने पर उतर जाते हैं। इन सभी परेशानियों का समाधान करने के लिए ही वह आए हैं।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |