दिल्ली: तवांग मसले पर खड़गे-नड्‌डा मे विवाद; रिजिजू बॉर्डर पहुंचे

दिल्ली. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प पर सियासी बवाल जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि बॉर्डर के नजदीक चीनी कंस्ट्रक्शन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा- चीन डोकलाम में जामफेरी रिज तक निर्माण कर रहा है। इससे नॉर्थ ईस्ट के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी कॉरिडोर को खतरा है। प्रधानमंत्री जी, चीन पर चर्चा कब होगी? इस पर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी का बयान मनोबल तोड़ने वाला है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भारतीय सेना शौर्य और पराक्रम की प्रतीक है। जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय सेना मुस्तैदी के साथ देश की सुरक्षा में लगी रही।  नड्डा ने यह भी कहा, "हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हम जानते हैं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास ने किस तरह से आर्थिक मदद और फंडिंग दी है। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।" उन्होंने कहा, "जब भारतीय सेना डोकलाम में थी, तब राहुल गांधी ने चुपचाप चीनी दूतावास में चीन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे। इससे साबित होता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं, यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है।"

उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा- यह सेना के शौर्य पर सवाल है। हमने विपक्ष में नेताओं की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाया। हमने सिर्फ नीतियों के आधार पर बहस की है। इस बीच, कानून मंत्री किरण रिजिजू तवांग के यांग्त्से इलाके में पहुंचे। यहीं भारतीय सैनिकों की चीनी सेना के साथ झड़प हुई थी। उन्होंने भारतीय सैनिकों से मुलाकात की और इलाके का जायजा लिया।नड्डा ने यह भी कहा, "हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हम जानते हैं कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी दूतावास ने किस तरह से आर्थिक मदद और फंडिंग दी है। शायद यही वजह है कि राहुल गांधी बार-बार चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।" उन्होंने कहा, "जब भारतीय सेना डोकलाम में थी, तब राहुल गांधी ने चुपचाप चीनी दूतावास में चीन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा पर सवाल उठाए थे। इससे साबित होता है कि वह भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं, यह देश के प्रति राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है।" उधर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा- यह सेना के शौर्य पर सवाल है। हमने विपक्ष में नेताओं की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाया। हमने सिर्फ नीतियों के आधार पर बहस की है। इस बीच, कानून मंत्री किरण रिजिजू तवांग के यांग्त्से इलाके में पहुंचे। यहीं भारतीय सैनिकों की चीनी सेना के साथ झड़प हुई थी। उन्होंने भारतीय सैनिकों से मुलाकात की और इलाके का जायजा लिया। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |