भारत जोड़ों यात्रा: राहुल गांधी ने सोलन MLA से पूछा सवाल

सोलन. हिमाचल में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल का पेंच फंसा हुआ है। मंत्री पद के दावेदार इस समय आलाकमान के संपर्क में हैं। इसमें सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी शामिल हैं। हिमाचल के विधायक राजस्थान के दौसा में 16 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। इसी दौरान राहुल ने कर्नल शांडिल से पूछा आपके दृष्टिकोण से हिमाचल में सरकार को क्या करना चाहिए? इस पर शांडिल ने कहा कि हिमाचल में पूर्व वीरभद्र सरकार के जो अधूरे प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं, उन्हें पूरा किया जाना चाहिए। कुछ कार्यों को अधूरा छोड़ा गया है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। शांडिल ने कहा कि हिमाचल में बेरोजगारी का उन्मूलन करने के लिए रोजगार के नए साधन ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। शांडिल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, ऐसे में इस क्षेत्र को अच्छी इंडस्ट्री बनाना चाहिए। हिमाचल में जिस तरह से कांग्रेस बिना ब्याज के ऋण देने की बात कर रही है, उसको लेकर विलेज टूरिज्म और ग्रामीण विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने अन्य विधायकों से भी सरकार चलाने को लेकर राय जानी। इस बातचीत का वीडियो कांग्रेस ने अपने पेज पर भी शेयर किया है 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |