हलाल मांस पर बैन के लिए विधानसभा में बिल ला सकती है कर्नाटक सरकार, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

बेंगलुरु. कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच अब सरकार राज्य में हलाल मीट के खिलाफ विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। सोमवार से शुरू विधानसभा सत्र के दौरान बसवराज बोम्मई सरकार इसे सदन में पेश कर सकती है। वहीं, विपक्ष ने राज्य की भाजपा सरकार पर चुनाव से पहले हिंदुत्व कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक एन रविकुमार ने FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से सर्टिफाइड फूड आइटम्स के अलावा अन्य चीजों पर बैन लगाने की मांग की है। चूंकि राज्य में हिजाब बैन को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गरम है, ऐसे में अब हलाल मीट बैन पर विपक्ष को एक नया मुद्दा मिल गया है। भाजपा की इस मांग को अगले साल मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चुनाव में करीब 6 महीने का ही समय बचा है। ऐसे में सरकार और विपक्ष के बीच धर्मांतरण को लेकर सदन में तीखी बहस होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रविकुमार ने हलाल मीट बैन को लेकर एक प्राइवेट बिल पेश करने की तैयारी की थी। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को लेटर भी लिखा था। हालांकि वह अब इसे सदन के अंदर विधेयक के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री बोम्मई और भाजपा के सभी विधायकों ने इस पर अपनी सहमति जता दी है। आज इस मामले में वो अपने मंत्रियों और नेताओं के साथ मीटिंग कर सकते हैं। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |