कश्मीर में जमात-ए-इस्लाम की 200 करोड़ की संपत्ति सील

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों को फंडिंग देने वाले प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी की 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी रविवार को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने सील की। यह कार्रवाई गांदरबल, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में हुई। राज्य में आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए एजेंसी पिछले कुछ समय से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अब तक जमात-ए-इस्लामी की 200 करोड़ रुपए की संपत्ति सील की जा चुकी है। जमात ने बीते 30 साल में घाटी में अपना विशाल साम्राज्य खड़ा कर लिया है। इसमें जमीन, शॉपिंग मॉल और स्कूल समेत बड़ी संख्या में अचल संपत्ति शामिल है। आपको बता दे कि SIA के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 188 संपत्तियों की पहचान की है। इनकी कीमत लगभग 1000 करोड़ रुपए के है। इन सभी संपत्तियों को जल्द ही सील कर दिया जाएगा और बैंक खातों को सत्यापन के बाद फ्रीज किया जाएगा। जमात-ए-इस्लामी अकेले कश्मीर में 300 से अधिक स्कूल चलाता था। अब इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि यहां पढ़ रहे छात्रों को आतंकवाद या अलगाववाद में धकेला जा सकता है। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |