पानीपत में SDO और JE रिश्वत लेते गिरफ्तार

पानीपत. हरियाणा के पानीपत जिले में स्टेट विजिलेंस की जिला इकाई ने बिजली निगम के 2 कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने गोहाना रोड बिजली निगम कार्यालय के कंस्ट्रक्शन SDO और JE को काबू किया है। दोनों एक ठेकेदार के काम के बिल पास करने की एवज में 77 हजार रिश्वत ले रहे थे। दोनों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि उन्हें एक ठेकेदार ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसने काबड़ी रोड पर सब डिवीजन बनाने का काम लिया था। उसने सभी सरकारी नियमों एवं शर्तों को पूरा करते हुए यह ठेका लिया था। उसने साल 2021 में इस काम का ठेका लिया था। जिसका काम अभी चल रहा है। अभी तक हुए काम की पेमेंट करीब 19 लाख रुपए बकाया थी। इन बिलों को पास करवाने के लिए वह बिजली निगम के लगातार चक्कर लगा रहा था। संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा रहा था। इसी बीच उससे SDO राकेश कुमार व JE राजेश कुमार ने रिश्वत मांगी। उनसे 77 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। सौदा तय होने के बाद शिकायतकर्ता विजिलेंस के पास पहुंचा और शिकायत दी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। अधिकारियों की जानकारी में मामला लाकर एक रेडिंग पार्टी तैयार की। रेड के लिए सरकारी गवाह भी साथ लिए। पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार को बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उन्हें रुपए दिए, टीम ने दोनों को काबू कर लिया। उनके हाथ धुलवाए गए तो पानी गुलाबी हो गया। रिश्वत में लिए 77 हजार की राशि भी बरामद कर ली गई।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |