गुड गवर्नेंस डे पर CM मनोहर लाल का ऐलान

चंडीगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर हरियाणा के पंचकूला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत जनवरी 2023 से की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि ​​​​​अभी तक राज्य में सिर्फ तीन ही पुलिस कमिश्नरी हैं। सरकार ने फैसला किया है कि अब सोनीपत जिले में भी पुलिस कमिश्नरी बनाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस का इन्फोर्समेंट विंग भी अलग से बनाया जाएगा। इसके लिए ADGP इन्फोर्समेंट अलग पद बनाया जाएगा।समारोह में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। कल का दिन देश में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को क्रिसमस की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1 लाख 80 हजार तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को BPL परिवार के अंतर्गत लाया जा रहा है, लगभग 29 लाख के करीब ये कार्ड खुद ही बन जाएंगे। चिरायु योजना के तहत 29 लाख परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस के अन्तर्गत कवर किया गया। सीएम ने कहा कि अब हरियाणा के लोगों को डिजीटल हस्ताक्षर वाली फर्द मिला करेगी। अच्छी बात यह है कि घर बैठे ही लोगों को उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। अब यदि कालेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थी मार्कशीट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करता है तो पासपोर्ट उसके साथ ही मिलेगा।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |