पटना में 23 साल की महिला सिपाही ने किया सुसाइड

पटना. बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। पंखे के हुक में फांसी का फंदा बना महिला सिपाही झूल गई। यह खौफनाक कदम उठाने वाली महिला सिपाही का नाम संजू कुमारी है। 23 साल की संजू की पोस्टिंग पटना पुलिस में थी। वर्तमान में वो इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस सिस्टम (ERSS) - 112 में फिल्ड ड्यूटी कर रही थी। सुसाइड का यह मामला पटना में कदमकुआं थाना के तहत सैदपुर इलाके का है। किराए के एक घर में संजू और उसकी एक साथी महिला सिपाही रहती थी। लेकिन, दोनों का कमरा अलग-अलग था। शुक्रवार की रात संजू की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। रात में उसे ड्यूटी पर जाना था। काफी देर तक जब वो अपने कमरे से नहीं निकली, तब बगल के कमरे में रहने वाली साथी महिला सिपाही ने उसे बाहर से आवाज दी। पर अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसने संजू के मोबाइल पर कॉल भी किया। लेकिन, कॉल भी रिसीव नहीं हुआ। फिर 10:30 बजे के करीब कदमकुआं थाना की पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए कॉल किया गया। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे के गेट को तोड़ा गया। जब पुलिस की टीम कमरे में पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। महिला सिपाही संजू की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी। थानेदार विमलेंदु के अनुसार महिला सिपाही मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट की रहने वाली थी। पिछले 6 महीने से वो ERSS-112 में काम कर रही थी। उसने सुसाइड क्यों किया, इसकी मूल वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पटना पहुंच गए हैं। शनिवार को लाश का पोस्टमार्टम PMCH में कराया गया है। कमरे की तलाशी ली गई है, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल वजह जानने के लिए मामले की जांच चल रही है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |