राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंची

जयपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार आज राजस्थान आई हैं। राष्ट्रपति कुछ ही देर में विशेष विमान से जयपुर पहुंची। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए सीएम अशोक गहलोत एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी। संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति अवलोकन करेंगी। राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति बीकानेर में 1000 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। केंद्रीय उर्जामंत्री और वरिष्ठ अफसर वर्चुअली जुड़ेंगे। राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत के अलावा सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अफसर मौजूद रहेंगे।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन परिसर में राज्य के आदिवासी समूहों के साथ बातचीरत करेंगी। राष्ट्रपति से कथौड़ी और सहरिया जनजातियों से जुड़े लोग मिलेंगे। प्रदेश में दोनों जनजातियों की खराब सामाजिक और आ​र्थिक दशा को लेकर सियासत होती रही हैं इन दोनों जनजातियों के लिए पिछले दो दशक में स्पेशल योजनाएं बनाई गई हैं। राष्ट्रपति के साथ आदिवासी ग्रुप अपने क्षेत्र के बारे में बातचीत करेंगे। उनके जीवन में आने वाली परेशानियों के समाधान के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बात ​हो सकती है। दोपहर बाद 2:30 बजे राष्ट्रपति जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वे आबू रोड के मानपुर जाएंगी। आबूरोड मेें वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में हिस्साा लेंगी। कल पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |