रिकॉर्ड समय में ठीक हुआ टूटा रेलवे ट्रैक

पाली. पाली के बोमादड़ा के पास हुए रेल हादसे के बाद रिकॉर्ड टाइम में ट्रैक ठीक कर दिया गया। रात करीब 11 बजे इस पर ट्रायल भी किया गया। इससे पहले यहां पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रैक रिकॉर्ड टाइम में ठीक करने की बात कही थी। वैष्णव ने ट्रैक की जांच भी की थी और कहा कि गाड़ियां सुबह फिर से चलने लगेंगी। उन्होंने बताया- पटरी में टेक्निकल डिफेक्ट के कारण हादसा हुआ। साथ ही भविष्य में हादसा नहीं हो इसके लिए निर्देश दिए। दरअसल, पाली शहर से 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 3 कोच पलट गए थे। हादसे में 11 कोच पटरी से उतर गए और 26 लोग घायल हो गए थे। घटना के तुंरत बाद से से रेल मंत्री सहित पूरा प्रशासन एक्टिव रहा। मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार शाम करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टूटे ट्रैक का रेलवे अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया। हादसे को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने यहां काम कर रहे मजदूरों का हौंसला भी बढ़ाया। रेल मंत्री करीब 32 मिनट तक ट्रैक पर ही रुके। इस दौरान उन्होंने कहा- बहुत दुखद घटना है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन 5 मिनट में अलर्ट हो गया। सबके सब काम पर लग गए। लोगों को रेस्क्यू करने पर फोकस किया। किसी भी तरह से यात्रियों की जान बचाई जाए। इस पर फोकस रहा। वे खुद सुबह 4 बजे से घटना की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने कहा- भगवान की कृपा हैं कि सभी यात्री सेफ हैं। जिन यात्रियों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए है उनमें से एक के माइनर फैक्चर है। बाकी सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रेलवे ने मुआवजा भी तुरंत दिया। जितना मुआवजा होता है, उससे ज्यादा दिया गया है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |