AAP और BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की, हाथापाई

नई दिल्ली. दिल्ली में MCD के मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया तीन घंटे बाद भी हंगामे की वजह से शुरू नहीं हो पाई है। सुबह 11 बजे पार्षदों का शपथ ग्रहण शुरू होना था। पीठासीन अधिकारी ने सबसे पहले मनोनीत सदस्तों को जैसे ही शपथ दिलानी शुरू की। आम आदमी पार्टी (AAP)के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। AAP के विरोध का बीजेपी के पार्षदों ने विरोध किया। दोनों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई हुई। AAP के पार्षद पीठासीन अधिकारी के आसन पर चढ़ गए। इस दौरान कुछ पार्षद कुर्सी उठाकर पटकते देखे गए। कुछ धक्के में नीचे गिर गए। कुछ को चोटें आईं। एलजी ने मेयर चुनाव के लिए बीजेपी की पार्षद सत्या शर्मा को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। AAP ने मुकेश गोयल का प्रस्ताव रखा था। इस पर भी AAP ने आपत्ति जताई। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने जैसे ही एलजी के मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की तो आम आदमी पार्टी ने विरोध और नारेबाजी शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मनोनीत सदस्यों की शपथ पहले नहीं होती है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि AAP नेताओं को नियमों की जानकारी नहीं है। इसलिए वह हंगामा कर रहे हैं। जब वे बहुमत में हैं, तो वे क्यों डरते हैं? यही काम आप सांसद राज्यसभा में भी करते हैं। उधर, कांग्रेस ने मेयर चुनाव में शामिल नहीं होने का फैसला किया। आप विधायक आतिशी ने चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद कांग्रेस पर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डालेंगे। बहुमत के लिए 133 का आंकड़ा चाहिए। AAP के पास 150 तो BJP के पास 113 वोट हैं। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मनोनीत सदस्यों की पहले शपथ नहीं होती है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। संजय ने सवाल करते कहा कि दिल्ली की जनता ने चुनाव में भाजपा को हरा दिया तो क्या उनके नेता हमारे लोगों की जान लेंगे। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि MCD के इतिहास में आज सबसे काला दिन है। AAP पार्षदों ने शराब पीकर सदन में BJP की महिला पार्षदों के साथ मारपीट की। नुकीली चीजों से हमला किया और बाल पकड़कर खींचे। उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दीं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में है और MCD में हमारे नंबर ठीक-ठाक हैं। इसके बावजूद हमारे साथ गुंडागर्दी हो रही है। AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना दिया है, क्योंकि उन्हें डर है कि मेयर की वोटिंग में उनके पार्षद ही साथ नहीं देंगे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |