CM भूपेश बोले-भाजपा काल में भी हुए धर्मांतरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में धर्मांतरण भाजपा के काल में भी हुए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में दावा किया है कि भाजपा के वक्त में बने चर्च की पूरी सूची उनके पास है। ये सूची विधायकों को भी देंगे। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर धर्मांतरण के नाम पर माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं। छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री रायपुर के दूधाधारी मठ गए हुए थे। यहां मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा- धर्मांतरण का मुद्दा है, मेरे पास सूची है कि भाजपा के काल में कितने चर्च बने। भाई धर्मांतरण हुआ तभी तो चर्च बने। इसकी सूची मैं सभी विधायकों को दे दूंगा। ये सब भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। भाजपा के लोग लड़ नहीं पा रहे हैंं तो धर्मांतरण और सामप्रदायिक्ता का मुद्दा लेकर आ गए हैं। इसमें इनकी मास्टरी है, मैं सपष्ट कर रहा हूं कि इनका कोई भी षड़यंत्र है, वो सफल नहीं होगा, असफल ही होगा। भाजपा राम मंदिर बनवाने का दावा करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये राम मंदिर न्यायालय के आदेश पर बन रहा है। कोई भाजपा ने राम मंदिर नहीं बनाया। कोर्ट के आदेश पर ट्रस्ट बना संगठन बना सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काम हुआ है। यहां राम वन गमन परिपथ के लिए हमको कोर्ट ने आदेश नहीं किया है, हम बनवा रहे हैं। शिवरीनारायण में मंदिर बनाया जा रहा है चंदखुरी विशाल प्रतिमा भगवान राम की है। हम वोट के लिए नहीं कर रहे ये हमारा भगवान राम के प्रति आस्था है, ये भाजपा के लोग वोट के लिए करते हैं। हम भांचा के रूप में भगवान राम के रूप को पूजते हैं। शुक्रवार को ही दूधाधारी मठ में पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी छेरछेरा मनाया। लोगों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दान लेते नजर आए। 'छेरछेरा...माई कोठी के धान ल हेर हेरा।' कहते हुए मुख्यमंत्री ने दान लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान बालाजी के दर्शन भी किए। दूधाधारी मठ में उन्होंने पूजा अर्चना की और इसके बाद लोगों को संबोधित किया । छेरछेरा पर्व का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह दान लेने और देने का त्यौहार है। दान देने से मन में उदारता आती है और दान लेने से व्यक्ति के अंदर अहंकार खत्म हो जाता है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |