राजस्थान सरकार पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

अनूपगढ. अनूपगढ़ विधानसभा की नई मंडी घड़साना में बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के घड़साना पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस सभा को मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जन आक्रोश जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जनविरोधी सरकार बताते हुए सरकार पर जमकर बरसे। अपने संबोधन में सतीश पूनिया ने अनूपगढ़ विधानसभा के लोगों से अपील की है कि अबकी बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाएं और भ्रष्टाचार को खत्म करें। सतीश पूनिया ने घड़साना की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने ऐसा राजतंत्र स्थापित कर दिया, जो भ्रष्टाचार व आपराधिक प्रवृत्ति का है। आए दिन कोई न कोई अपराध होते रहते है, सरकार इन अपराधियों को बचाने में लगी है। कानून व्यवस्था पूर्णता फेल है। युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया गया। सरकार पेपर लीक प्रकरण में अब तक दोषी लोगों को बचाती रही और छोटे लोगों को पकड़कर गिरफ्तारी का ढोंग रखकर युवाओं का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कहीं बजरी माफिया पनप रहे है, कहीं शार्प शूटर पनप रहे है, कहीं खुलेआम गोलियां चल रही है, तो कहीं पत्थरबाजी हो रही है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक भी नहीं रेंग रही। सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों से वादा किया था, कि जैसे ही हम सत्ता में आएंगे। 7 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार सत्ता में आने के बाद उस वादे को भूल गई। वर्तमान सरकार में लगातार आपराधिक प्रवृत्तियों मे इजाफा हुआ है। नौकरशाह भी आम जनता पर हावी होने लगी है, लोगों को छोटे-छोटे काम करवाने के लिए अफसरों के चक्कर काटने पड़ रहे है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। वह तो स्वयं अपने अस्तित्व को बचाने में लगी है। वर्तमान कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार से लिप्त हो चुकी है जिसका पतन अब निश्चित है। पूनिया ने यह भी बताया कि जिस प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है उसी प्रकार राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद राज्य को उचित विकास का मार्ग मिलेगा। राज्य में बड़े उद्योगपति सरकार के साथ पैसा लगाकर काम करने में असमंजस महसूस कर रहे है। जिसके कारण राज्य में लगातार बेरोजगारी दर बढ़ रही है। राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन एक रीट के सहारे ही राज्य सरकार ने अपना कार्यकाल निकाल दिया। उसे भी अब तक पूरा नहीं किया गया और पेपर चोरी प्रकरण में अपराधियों को क्लीन चिट देना सरकार की मिलीभगत की ओर इशारा करती है। सतीश पूनिया ने कहा कि घड़साना की जनता आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीता कर विधानसभा पहुचाएं। सभा स्थल पर अनूपगढ विधायक संतोष बाबरी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनलाल शर्मा, किशन सिंह दुग्गल, पूर्व विधायक शिमला बाबरी, भाजपा प्रत्याशी हरनेक सिह कलेर, जिला महामंत्री अविनाश डाबी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नक्षत्रसिंह रमाणा, भाजपा युवा नेता संदीप भुल्लर, भाजपा नेता ओम यादव, केशु पारीक, अंग्रेज सिंह, मदन बिजारणिया, राजन सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |