सांसद शरद यादव ने गुरुवार रात 9 बजे आखिरी सांस ली

नर्मदापुरम. बिहार की राजनीति पार्टी JDU (जनता दल) के पूर्व अध्यक्ष व 7 बार के सांसद शरद यादव ने गुरुवार रात 9 बजे आखिरी सांस ली। शरद यादव के निधन की सूचना उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। निधन की खबर लगते ही शौक की लहर छा गई। बिहार जैसे प्रदेश में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सात बार के सांसद बनने वाले शरद यादव का मप्र से गहरा नाता है। उनका जन्म एमपी के नर्मदापुरम(होशंगाबाद) जिले के छोटे से गांव आंखमऊ गांव में हुआ था। छोटे से गांव से निकलकर बिहार जैसे प्रदेश में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और लोकसभा व राज्यसभा सांसद रहकर देश की राजनीति में नर्मदाचंल का नाम रोशन किया। शरद यादव मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित बाबई तहसील के आंखमऊ गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1947 को एक किसान परिवार में हुआ था। जब वे 1971 में जबलपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनकी दिलचस्पी राजनीति में आई। यहां वे छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। छात्र संघ अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शरद यादव छात्र पढ़ाई लिखाई में काफी अव्वल थे। उन्होंने बीई ‘सिविल’ में गोल्ड मेडल जीता था। वे राजनीति में राम मनोहर लोहिया के विचारों से काफी प्रभावित थे। इस कारण से वे अक्सर लोहिया के आंदोलनों में हिस्सा लिया करते थे। इस दौरान उन्हें ‘मिसा’ (misa) के तहत कई बार गिरफ्तार किया गया और उन्हें 1970,72 और 75 में जेल जाना पड़ा। शरद यादव ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कराने में भी अहम भूमिका निभाई। 

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |