BJP बोली- राजनीति में उनकी उपयोगिता नहीं बची, डरे हुए CM हैं

पटना. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ गठबंधन करने के कयास लगाए जाने लगे थे। भाजपा की तरफ से भी नीतीश कुमार के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर दिखने लगा था। जेडीयू के नेता भी भाजपा पर हमलावर नहीं थे। लेकिन, अचानक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक नेता बता दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार की बिहार की राजनीति में कोई उपयोगिता नहीं होने की बात कही है। साथ ही कहा है कि वह सब से डरे हुए मुख्यमंत्री हैं। उनको भाजपा कभी अपने साथ नहीं लेगी। पार्टी में उनके लिए नो एंट्री है। बीजेपी नेता ने बिहार सरकार पर यूरिया को लेकर बेवजह तमाशा करने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में अप्रासंगिक हो गए हैं, वो एक डरे हुए मुख्यमंत्री हैं। जो समाधान यात्रा में आम लोगों से मिल नहीं रहा हो, उसे आम लोगों से डर लग रहा हो, उसे भाजपा अपने साथ नहीं लेने वाली है। नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा बंद है। हालांकि पिछली बार भी बीजेपी नेताओं कहा था कि नीतीश कुमार के साथ नहीं आएंगे, लेकिन फिर जाकर उनसे गठबंधन करके सरकार बनाई थी। वहीं, संजय जायसवाल ने बिहार में यूरिया की किल्लत पर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता के मंत्री भी हैं, उन्हें पता है क्या करना है। बिहार सरकार बिहार के लोगों को बरगला रही है। केंद्र सरकार एक बोरा यूरिया पर 19 सौ रु दे रही है। लेकिन, बिहार सरकार झूठ बोल रही है। बिहार के स्टॉक में 20 लाख बोरा से ज्यादा यूरिया है। लेकिन बिहार सरकार जानबूझकर हाहाकार कर रही है। बिहार सरकार वितरण में पूरी तरह फेल है।

Written By

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |