सीकर में आज प्राइवेट हॉस्पिटल बंद

सीकर.  राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में सीकर के डॉक्टर्स का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्राइवेट डॉक्टर्स ने शनिवार को 24 घंटे तक अपने हॉस्पिटल बंद किए हैं। ऐसे में प्राइवेट हॉस्पिटल में व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। वहीं सुबह 9 से 11 बजे तक सरकारी डॉक्टर्स ने भी ओपीडी का बहिष्कार कर प्राइवेट डॉक्टर्स को अपना समर्थन दिया। ऐसे में सरकारी हॉस्पिटल में भी मरीजों को इलाज के लिए करीब 2 घंटे से ज्यादा समय का इंतजार करना पड़ा।

निजी हॉस्पिटल संघ के बीएल रणवा ने बताया कि प्रदेश सरकार प्राइवेट डॉक्टर्स के लिए काला कानून लेकर आ रही है। जिसके विरोध में प्राइवेट डॉक्टर पिछले 10 दिनों से लगातार विरोध जता रहे हैं। आज सीकर जिले के समस्त प्राइवेट हॉस्पिटल्स को 24 घंटे तक बंद रखकर इस बिल का विरोध जताया गया है। अब आगामी निर्णय प्रदेश नेतृत्व करेगा। यदि इसके बाद भी सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है तो मजबूरन डॉक्टर्स को हद पार करनी होगी। डॉक्टर्स अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

ओपीडी में ट्रीटमेंट के लिए आए मरीज ओमप्रकाश ने बताया कि वह सुबह 9 बजे के करीब सीकर के एसके हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए पहुंच गए थे। लेकिन यहां पता चला कि डॉक्टर्स की 2 घंटे की हड़ताल है और प्राइवेट हॉस्पिटल भी बंद पड़े हैं। ऐसे में ओमप्रकाश बिना ट्रीटमेंट करवाएं मेडिकल स्टोर से दवा लेकर ही वापस अपने गांव चले गए।

एसके हॉस्पिटल के डॉ. शिवरतन ने बताया कि प्राइवेट डॉक्टर्स को समर्थन देते हुए आज डॉक्टर ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। हालांकि इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टर्स ने चिकित्सा व्यवस्था संभाले रखी। इसके अलावा ट्रॉमा, मोर्चरी समेत तमाम व्यवस्था जारी रही।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |