गहलोत आज कर सकते हैं नई भर्तियों की घोषणा

विधानसभा में आज बजट बहस के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। गहलोत चार बजे विधानसभा में बजट पर बहस का जवाब देंगे। बहस के जवाब में विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ ही पिछले साल के बजट का पन्ना पढ़ने पर भी जवाब देंगे। विपक्ष ने इस मुद्दे को बजट बहस के दौरान प्रमुखता से उठाया है। पीएम मोदी ने दौसा के धनावड़ में हुई सभा में भी इस पर जमकर तंज कसा था, ऐसे में गहलोत आज सदन में इस मुद्दे पर सदन में अपनी तरफ से बयान देंगे।

बजट बहस के जवाब में बड़ी घोषणाएं करने की परंपर रही है। हर बार घोषणाएं होती हैं, ऐसे में आज भी कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़ी कुछ घोषणाओं के आसार हैं। नए अस्पताल, स्कूल खोलने की घोषणाएं होंगी। बजट में छूटे हुए विकास कामों की स्थानीय स्तर की घोषणाएं भी होंगी। सबसे ज्यादा निगाह नई भर्तियों की घोषणा पर टिकी हुई है।10 फरवरी को पेश किए गए बजट में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती के अलावा दूसरे विभागों में नई भर्तियों की घोषणा नहीं की गई थी। नई भर्तियों पर बजट में कहा गया कि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
आज खाली पदों की गिनती के आधार पर नई भर्तियों की घोषणा के आसार हैं। कर्मचारियों के प्रमोशन और अलग अलग वेतन विसंगतियों से जुड़ी मांगों के बारे में भी घोषणा करने के आसार हैं।
नेता प्रतिपक्ष की जगह पूनिया बोलेंगे
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की जगह आज बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बजट पर बोलेंगे। गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल मनोनीत हो चुके हैं, ऐसे में कटारिया आज नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नहीं बोलेंगे। आज 3 बजे सतीश पूनिया नेता प्रतिपक्ष की जगह बजट पर बोलेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और बजट बहस पर मुख्यमंत्री से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष का भाषण होता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |