प्रभातफेरी निकाल कर किया शंखनाद

जयपुर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से चलाई जा रही गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ श्रृंखला में शहर के 108 स्थानों पर गायत्री महायज्ञ के माध्यम से व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। किरण पथ मानसरोवर के वेदना निवारण केंद्र की ओर से न्यू सांगानेर रोड स्थित एसडीसी एग्जॉटिका अपार्टमेंट के 13 फ्लैट में गायत्री महायज्ञ किया गया। इससे पूर्व प्रभात फेरी निकाली गई।

लोगों ने घर-घर अलख जगाएंगे, हम बदलेंगे जमाना...इस प्रज्ञा गीत की स्वर लहरियों के साथ आसपास का वातावरण को गायत्रीमय हो गया। हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा का जयघोष करते हुए गायत्री परिजनों ने समाज में परिवर्तन लाने से पहले खुद में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। आयोजन से जुड़े वीके गुप्ता ने बताया कि न्यू सांगानेर रोड, कुशल नगर, रीको पुलिया, सांगानेर में यज्ञ से पूर्व प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में नर और नारी एक समान, जाति वंश सब एक समान, मानव मात्र एक समान...का जयघोष किया गया।

तीन पारियों में दी यज्ञ देवता को आहुतियां
गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा में साप्ताहिक महायज्ञ में तीन पारियों में श्रद्धालुओं ने यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की। यज्ञ में एक छात्रावास के युवाओं ने पढ़ाई के बाद बचे समय का सदुपयोग समाज सेवा में करने का संकल्प लिया। गायत्री शक्तिपीठ वाटिका में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली ने यज्ञ संपन्न करवाया। गायत्री चेतना केंद्र दुर्गापुरा, जनता कॉलोनी, वैशाली नगर, विद्याधर नगर, गांधी नगर, प्रताप नगर, करधनी झोटवाड़ा, सांगानेर, मालवीय नगर की ओर से भी घर-घर में यज्ञ करवाया गया। सांगानेर क्षेत्र में एक ही समय 11 स्थानों पर यज्ञ करवाकर विचार क्रांति का बीजारोपण किया गया।
यज्ञ के माध्यम से लोग करा रहे हैं पुंसवन संस्कार
गायत्री परिवार जयपुर के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि यज्ञ की श्रंखला में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। यज्ञ में जन्मदिन, विवाह दिवस और पुंसवन संस्कार भी करवाए जा रहे हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |