जयपुर कानोता-बांध में हत्या कर फेंका था युवती का शव

जयपुर में कानोता बांध में 17 दिन पहले मिली युवती की लाश मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी। हत्या से 4 दिन पहले लापता हुई युवती की प्रताप नगर थाने में गुमशुदर्गी दर्ज थी। परिचित युवक ने उसका गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कानोता बांध में फेंका था। प्रताप नगर थाना पुलिस ने हत्यारे को राउंड अप कर लिया है। हत्या के मामले में आरोपी परिचित सहित कई ओर जने भी शामिल है, जिनको पकड़ने के बाद पूरी तरह से मामले को खुलासा कर गिरफ्तारी दिखाई जाएगी।

SHO (गलतागेट) मुकेश कुमार खारडिया ने बताया कि 1 फरवरी दोपहर करीब 2:30 बजे कानोता बांध में मछली पकड़ने मछुआरे गए थे। मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाने पर एक कंबल दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर कंबल में युवती की लाश पड़ी थी। कानोता बांध में युवती का शव मिलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना पुलिस सूचना पर पहुंचकर कानोता बांध से शव को निकालने में जुट गई। मछुवारों की मदद से नाव उतारकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

गला घोंटकर मारने के बाद शव को ठिकाने लगाया
SHO मुकेश ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। दो दिन बाद मृतका की पहचान प्रताप नगर निवासी के रूप में हुई थी। 25 साल की युवती घर से लापता थी। प्रताप नगर थाने में 27 जनवरी को उसकी गुमशुदर्गी भी दर्ज करवाई गई थी। मृतका की पहचान के बाद जांच की गई। जांच में सामने आया कि शाहपुरा निवासी कमल कुमार ने प्रताप नगर स्थित एक अपार्टमेंट में गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद परिचितों के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया। कंबल में शव को लपट कर कानोता बांध में फेंक दिया। प्रताप नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी कमल कुमार को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही हत्याकांड के मामले से खुलासा करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |