रामनगरिया थाना पुलिस की कार पलवल में दुर्घटनाग्रस्त

रामनगरिया थाना पुलिस की गाड़ी पलवल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में चार पुलिसकर्मी और ठगी का मास्टर माइंड विनय मेहता मौजूद थे। पुलिसकर्मियों को हल्की चोट लगी है तो वही शातिर ठग विनय मेहता के हाथ और पैर में कांटे आए है। यह वाक्य आज सुबह 7:00 बजे पलवल के पास में हुआ। इस दौरान कार में कॉन्स्टेबल राजेश, कॉन्स्टेबल विक्रम, कॉन्स्टेबल दयाराम और कॉन्स्टेबल गजानंद थे इसके अलावा राम नगरिया थाना पुलिस की एक और गाड़ी पीछे चल रही थी। जिसमें एएसआई गंगा सहाय और कॉन्स्टेबल मुनेश बैठे हुए थे। एकाएक हुई इस दुर्घटना में कार में बैठे हुए सभी लोगों को हल्की चोटें लगी। जिसके बाद 108 की सहायता से सभी घायलों को पलवल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पलवल का रहने वाला विनय मेहता रामनगरिया थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। विनय मेहता पुलिस रिमांड पर चल रहा था रामनगरिया थाना पुलिस विनय मेहता को लेकर उसके संभावित ठिकानों और अन्य सदस्यों की तलाश में उसे पलवल लेकर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सीनियर पुलिस ऑफिसर के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी ली गई जिसके बाद पलवल पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |