पति ने पत्नी पर किया फायर

भीलवाड़ा . सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक पत्नी ने अपनी पत्नी पर पिस्टल से फायर कर दिया। जिससे कार्यक्रम में दहशत मच गई। गोली पत्नी को छूकर निकल गई। जिससे वह बाल - बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी पति को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुलाबपुरा पुलिस माैके पर पहुंची। और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टल भी जप्त की। इस पूरी घटना को लेकर पीड़िता के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

गुलाबपुरा थाना प्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि पालरिया खेड़ा निवासी प्रीतम कुमार ने अपने बहनोई सुरजपुरा निवासी शिवराज पुत्र देवीलाल गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह शनिवार को सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोजरास गांव आया था। वहां उसका बहनाई शिवराज व बहन ललिता भी आए हुए थे। दोनों के बीच पहले से अनबन चल रही थी। कार्यक्रम के बीच दोनों में विवाद हो गया। पहले तो शिवराज ने ललिता के बाल पकड़कर उससे मारपीट की। और उसके बाद पेंट की जेब से पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली ललिता को छूकर निकल गई और उसे कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी शिवराज को पिस्टल के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। आरोपी पति के साथ दो और युवक भी थे। घटना के बाद वह फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |