बालाजी के दरबार में पहुंचे यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम:कांग्रेस के अधिवेशन पर बोले-वह ऐतिहासिक जर्जर इमारत, कभी भी ढह सकती है

उत्तरप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आज मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होने बालाजी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान आचार्य संतोषचंद्र पाण्डेय उनके साथ थे। उन्होने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक ऐतिहासिक जर्जर इमारत है, जो कि नेतृत्व के अभाव में राजनीतिक रूप मे कभी भी ढह सकती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का जो विश्व पटल पर विश्व नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। एक विश्व नेता के रूप में प्रधानमंत्री सामने आए हैं, आज पूरा देश एक सशक्त भारत के रूप में दिख रहा है। आज कोरोना की वैक्सीन बनती है, तो 120 देश हमसे मांगते है। आज हथियार लेने वाले नहीं सप्लाई करने वाले हम बन गए है। अनाज देने वाले हम बन गए है। अब भारत याची नहीं दाता बन गया है। अमेरिका से सड़ा हुआ जो जानवर भी ना खाते हो लाल रंग का गेंहू 20 से 30 साल पहले कांग्रेस के राज में भारत आता था और राशन कार्ड से बंटता था। इस दौरान लोगों पर लाठी चार्ज होता था, अब ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश में रोजगार के अवसर पैदा हो रहे है। तीन ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ हम बढ़ रहे हैं और मात्र 8 साल में अभी पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था हम बनें है। ऐसे में अब लगता है कि एक साल के बाद भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरने वाला है। आज विश्व का नेतृत्व जी-20 के रूप में भारत कर रहा है।

 


उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी और मोदी का अद्भुत तालमेल है। वन ट्रिलियन इकोनॉमी की तरफ उत्तरप्रदेश अकेले बढ़ रहा है। 53 लाख करोड़ से उपर का पूंजी निवेश पर हस्ताक्षर हुए हैं अभी। इसलिए भारत और उत्तर प्रदेश बदल रहा है। अब राजस्थान को बदलने की बारी आ रही है। ऐसे राजस्थान में बढ़ रही अपराधिक वारदातों पर उन्होंने कहा कि, हमारा राजस्थान ऐतिहासिक रूप में, धार्मिक रूप में, क्षेत्रफल के रूप में एक आदर्श राज्य है और ये एक सर्वोच्च स्थान पर पहुंचे। पिछले कुछ वर्षों में यहां पर तमाम प्रकार की अप्रिय घटना घटी है। जिसमें सर कलम करने वाली घटना भी हुई है। वहीं मंदिरों के द्वारा भी तोड़े गए है। ऐसे में सनातन आस्था और सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने वाले लोगों को जनता बख्शती नहीं है।
वहीं पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी पत्नी के साथ बालाजी महाराज के दर्शन कर देश और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। वहीं मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें बालाजी महाराज के चोले का टीका लगाया गया। इसके लिए उन्होंने कहा कि राजस्थान में देवस्थलों का विशेष महत्व है। ईश्वर के समकक्ष उनका प्रतीक मानकर हम दर्शन करते हैं, तो सत्य को धारण करने की अभिलाषा जाग्रत होती है। साथ ही उन्होंने मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्थाओं को अद्भुत बताया। वहीं ट्रस्ट पदाधिकारियों की सेवाभावना की सराहना की। इस अवसर पर ट्रस्ट पदाधिकारी विशाल पुरी और पवन पुरी की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम का स्वागत कर उन्हें बालाजी महाराज की मोदक प्रसादी भेंट की गई। वहीं उनकी सुरक्षा में मानपुर थाना प्रभारी सीताराम सैनी सहित मेहंदीपुर बालाजी थाने के एएसआई मुकेश गुर्जर और अन्य पुलिस जाब्ता तैनात रहा। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |