राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बीकानेर पहुंची, ढोल-नगाड़ों के साथ स्टेडियम में स्वागत हुआ

खबर बीकानेर से हैं जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर के राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन करने डॉ करनी सिंह स्टेडियम पहुंची। उन्होंने यहां देश के 7 सांस्कृतिक जोन के डोम में निरीक्षण किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। राष्ट्रपति ने 'राम राम सा' कहते हुए संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा- देश की कला व संस्कृति का प्रचार नई तकनीक से करना चाहिए। उन्होंने नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने की अपील की।

 

 

इस दौरान नाल से बीकानेर के बीच रास्ता बंद रखा गया। 1200 पुलिसकर्मी इस मार्ग और डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में तैनात रहे। बीकानेर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने राष्ट्रपति का स्टेशन पर स्वागत किया। इससे पहले डॉ करनी सिंह स्टेडियम में राष्ट्रपति का ढोल और नगाड़ों के साथ स्टेडियम में स्वागत किया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति की अगवानी की। इस मौके पर उन्होंने क्राफ्ट आंगन एवं कुजिन एरिया का दौरा भी किया। उनका देशनोक जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |