तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में रिकॉर्ड उपस्थिति

जयपुर . अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में उपस्थिति का रिकॉर्ड बन रहा है। अब तक 9 में से 6 पारियों की परीक्षा हो चुकी है। इनमें 90 फीसदी से अधिक उपस्थिति दर्ज हुई है, जो पिछले 3 महीने में आयोजित हुई किसी भी भर्ती परीक्षा में सर्वाधिक है। अध्यापक भर्ती में लेवल-2 में हिंदी और विज्ञान में तो आंकड़ा 95 फीसदी तक पहुंच गया। यही नहीं अंग्रेजी में लेवल-2 का शिक्षक बनने के लिए करीब 97 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच गए। उपस्थिति के इस ट्रेंड से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी कितने गंभीर थे।

पिछली भर्तियों में इस प्रकार रही उपस्थिति (% में)
अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
लेवल वन 92.63
विज्ञान-गणित 94.82
सामाजिक अध्ययन 91.31
हिंदी 95.88
संस्कृत 91.24
अंग्रेजी 96.80

(संस्कृत शिक्षा) 2022 जीके ग्रुप ए 46.65 जीके ग्रुप बी 45.20 सा. अध्ययन 43.24 हिंदी 45.31 विज्ञान 37.26 संस्कृत 48.97 गणित 34.60 अंग्रेजी 38.77

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती
(सामान्य शिक्षा) 2022
जीके ग्रुप ए 70.24
सामाजिक अध्ययन 69.91
जीके ग्रुप बी 72.84
हिंदी 73.13
विज्ञान 73.57
संस्कृत 76.28
गणित 71.58
पंजाबी 73.21
अंग्रेजी 69.99
उर्दू 71.01

सीएचओ भर्ती परीक्षा 88.63 सीईटी स्नातक स्तर 72.97 सीईटी सी. सेकंडरी स्तर 72.49

संस्कृत-अंग्रेजी में यह स्थिति
सोमवार को पहली पारी में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें 63153 में से 57623 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। उपस्थिति 91.24 फीसदी रही। इसी तरह से सोमवार को दूसरी पारी में अंग्रेजी विषय के लिए परीक्षा हुई। इसमें 55030 में से 53271 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। केवल 1759 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 96.80 फीसदी दर्ज की गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |