राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन घेराव

मानहानि केस में राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने पर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर आज जयपुर में राजभवन का घेराव रखा है। कांग्रेस नेता सिविल लाइंस फाटक पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गहलोत सरकार के कई मंत्री और विधायक भी इस मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन में सड़कों पर उतरे हैं।


सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है- 'ये समझ के परे है कि भाजपा नीरव मोदी और ललित मोदी जैसे बेईमानों के समर्थन में क्यों खड़ी हो रही है? भाजपा को बताना चाहिए कि गरीबों के हक को लूटकर विदेश भागने वाले नीरव मोदी, ललित मोदी चोर नहीं हैं क्या?'

उन्होंने लिखा- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना तानाशाही का एक और उदाहरण है। बीजेपी ये ना भूले कि यही तरीका उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ भी अपनाया था। मुंह की खानी पड़ी।

 

 

इधर, इस फैसले के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइंस फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया। कई मंत्री और वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी, वरिष्ठ नेता रघु शर्मा सहित कई नेताओं ने सिविल लाइंस फाटक पर विरोध प्रदर्शन किया।


गहलोत ने आगे लिखा- राहुल गांधी देश की आवाज हैं, जो इस तानाशाही के खिलाफ अब और मजबूत होगी। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल जी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और हिंसा का मुद्दा उठाया। इन पर ध्यान देने की जगह भाजपा सरकार राहुल जी के खिलाफ दमनकारी कदम उठा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन |