भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत पर बोला हमला, कहा— धर्म विशेष को टारगेट कर रही राजस्थान सरकार 

जयपुर। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कर्यालय पर जयपुर संभाग की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित विधायक और कार्यकर्ता पहुंचे। बैठक में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। जोशी ने एक बार फिर राजस्थान को तालिबान बताया। जोशी ने उदयपुर में सरकार के झण्डा फहराने पर लगी रोक पर कहा कि सरकार धर्म विशेष को टारगेट कर रही है। सीकर में राम दरबार को तोड़ दिया जाता है। अलवर में शिव मंदिर को तोड़ देते हैं। नव वर्ष पर शोभायात्रा निकालना पसंद नहीं और रामनवमी का जुलूस निकालना अच्छा नहीं लगता। ये राजस्थान है या तालिबान।

जयपुर बम ब्लास्ट केस को लेकर भी साधा निशाना।

जोशी ने कहा कि रामगंज में बम धमाका करने वाले अपने लिए वकील खड़े कर लेते हैं और सरकार वकील नहीं खड़ा कर सकी। जोशी ने कन्हैया हत्याकांड पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार कन्हैया को सुरक्षा नहीं दे पाई। कन्हैया के हत्यारों को पकड़ने वालों ने सुरक्षा मांगी तो कहा कि आपको किसने कहा था पकड़ने के लिए। सरकार धर्म विषेश को टारगेट कर रही है। जोशी ने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना को लेकर कहा कि ये कौन सा मेडिकल मॉडल है। सरकारी अस्पताल में योजना चल रही है और प्राइवेट अस्पताल हाथ जोड़ देते हैं। बैठक में पहुचे भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि कांग्रेस दिवालियापन की ओर है और अंतिम दिन गिन रही है। सरकार ने राजस्थान को कर्जे में डुबो दिया है। प्रदेश की आर्थिक और कानून व्यवस्था खराब हो रही है। सांसद तिवाड़ी एक दिन पहले पीएम मोदी से मिले थे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से राजस्थान की राजनीति पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |