Karnataka Election 2023: बागलकोट की जनसभा में गरजे राहूल गांधी, कहा- दूसरे से सवाल करना बहुत आसान...

बागलकोट (Edited By: Sandeep Agarwal):  कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं। राहुल ने रविवार दोपहर बागलकोट में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि दूसरों से सवाल करना आसान है लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक के दौरे पर हैं। दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल ने पहली जनसभा की। राहुल ने बागलकोट एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों से सवाल करना आसान है, लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है।

दूसरों से सवाल करना आसान
राहुल गांधी रविवार को हुबली पहुंचे थे। उन्होंने बागलकोट में आयोजित बसवा जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा, "जहा अंधेरा होता है, उसी अंधेरे में कहीं-न-कहीं रोशनी भी निकलती है। उस समय समाज में अंधेरा था, इसलिए बसवा जी अंधेरे में रोशनी बनकर निकले। इंसान यूं ही रोशनी नहीं देता, पहले खुद से सवाल करना पड़ता है। दूसरों से सवाल करना आसान है, खुद से सवाल करना मुश्किल है।"

राहुल ने आगे कहा कि बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी। बसवा जी के दोस्तों पर समाज आक्रमण कर रहा था, तब बसवा जी ने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा।

केंद्र सरकार पर हमला
इससे पहले राहुल ने दिल्ली में अपना बंगला खाली करने के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि वह वह सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। राहुल ने कहा, "ऐसा मत सोचो कि समाज के सामने सच बोलना आसान है। आज हम बसवेश्वर के सामने फूल रख रहे हैं, लेकिन जब वह जिंदा थे, उन्हें डराया गया होगा, उन पर हमला किया गया होगा, लेकिन वह पीछे नहीं हटे, उन्होंने सच्चाई का रास्ता नहीं छोड़ा।"

रोड शो भी करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी शाम को विजयपुर जाएंगे। राहुल शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक रोड शो भी करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में कोलार में एक रैली को संबोधित किया था। गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |